फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट के मामले में चार पर केस दर्ज

Mon, 22 Apr 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रामकोला थाना क्षेत्र कुृसम्हा महुअवा गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के अधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुसम्हा महुवआ निवासी प्रभावती देवी ने कहा है कि 25 मार्च की शाम गांव की एक दुकान के पास उनके बेटों की गांव के चार लोगों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पर उन्हें मारा, जिससे उनके सिर में चोट लग गई। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर उन्हें बचाया और अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद


दो लोगों पर मारपीट का केस
तरयासुजान। तरयासुजान थाना क्षेत्र के मैरवा गांव निवासी प्रदीप पांडेय ने पुलिस को तहरीर बताया है कि वह अपने भाई रौनक पांडेय के साथ गांव के ही निवासी पप्पू पांडेय को दिए गए दो हजार रुपये मांग रहा था। आरोप है कि उधार का रुपये मांगने से नाराज पप्पू पांडेय व उनके लड़के चिंकू ने दो भाइयों के साथ मारपीट की। लोहे की रॉड से उन लोगों ने दोनों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से निकल गए। पीड़ित प्रदीप पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू पांडेय व उनके पुत्र चिंकू पांडेय के खिलाफ मारपीट व धमकी का केस दर्ज किया है। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें