फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्राम प्रधान की तहरीर पर पांच के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 16 Jan 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। दुबौली बसडीला के ग्राम प्रधान ने पांच लोगों पर प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण रोकने और 18 मीटर चहारदीवारी तोड़ देने का आरोप लगाया है। प्रधान ने काम कर रहे मजदूरों को अपशब्द बाेलने ओर उन्हें जानमाल की की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर आरोपी पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दुबौली बसडिला के प्रधान अजय तिवारी ने तहरीर में बताया है कि वह प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। कुछ लोगों ने पैमाइश कराने की बात कही। तहसीलदार से आदेश कराकर स्कूल का सीमांकन कराया गया। उसके बाद चहारदीवारी का निर्माण चल रहा था। प्रधान का आरोप है कि शनिवार को उनके गांव के पांच लोग आए और काम कर रहे मजदूरों को अपशब्द बोलते हुए करीब 18 मीटर चहारदीवारी गिरा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें