फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर ईओ समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 22 Apr 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। विशेष न्यायालय एससी/एसटी कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नगर पंचायत तमकुहीराज के पूर्व ईओ समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जनवरी में ईओ और चेयरमैन के बीच हुई मारपीट के मामले में पहले ईओ ने चेयरमैन समेत 14 लोगों पर केस दर्ज कराया था। उस समय चेयरमैन पक्ष की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन केस दर्ज नहीं हो सका था। चेयरमैन के पक्ष से सफाई कर्मी ने विशेष न्यायालय एससी/एसटी कोर्ट में अपील की थी।
विज्ञापन

27 जनवरी को तमकुहीराज के तत्कालीन ईओ अमित प्रताप सिंह और चेयरमैन जेपी गुप्ता के बीच आउटसोर्सिंग के टेंडर को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में मारपीट हो गई थी। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। चेयरमैन व उनके समर्थकों की गिरफ्तारी के लिए जिले के ईओ और नगर पंचायत कर्मियों ने धरना दिया था। हालांकि, मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप भी लगाया गया।
इस मामले में पुलिस ने ईओ की तहरीर पर चेयरमैन जेपी गुप्ता, ठेकेदार उपेंद्र गुप्ता, सफाईकर्मी राहुल गोंड, रूपेश, अभय, रवि और आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। चेयरमैन पक्ष से सफाई कर्मी राहुल गोंड ने भी पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन, इस मामले में केस दर्ज नहीं हो सका था। इसके बाद चेयरमैन पक्ष से राहुल ने विशेष न्यायालय एससी/एसटी में अपील कर कार्रवाई की गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पूर्व ईओ अमित प्रताप सिंह, उनके चालक और तीन अज्ञात समेत पांच लोगों के खिलाफ एससी-एसटी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें