फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट के मामले में 13 लोगों पर केस दर्ज

Fri, 23 Feb 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ नामजद और पांच अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ पैठानी टोला निवासी सोहेब खान ने पुलिस को तहरीर दी कि 21 फरवरी की शाम गांव के ही लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उनसे बचाने आई मां को भी लोगों ने घायल दिया। इस मामले में पुलिस ने आठ नामजद और पांच अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

सफाई नायक ने लगाया मारपीट का आरोप

कसया। नगरपालिका के वार्ड नंबर 20 शहीद भगत सिंह नगर (खेदनी) में कार्यरत सफाई नायक ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। वार्ड नंबर 22 महंत अवैद्यनाथ नगर (डुमरी) निवासी निजाम अंसारी पुत्र जोहरम अंसारी ने तहरीर में कहा कि बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे वे खेदनी में टीम के साथ सफाई कर रहा था। उसी दौरान वार्ड के लोग वहां पहुंचे और अपशब्द बोलते हुए उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें