फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: लाइन काटने गए बिजली कर्मी को पीटा, चार पर केस दर्ज

Sun, 19 Feb 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर ( कुशीनगर)। चौराखास थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में लाइन काटने गए लाइनमैन को लोगों ने पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बांधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

फाजिलनगर उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन गिरिजेश सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि अवर अभियंता के निर्देश पर वह भानपुर में बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटने गए थे। इसी बीच एक व्यक्ति ने बिजली काटने से मना कर कर दिया। ऊपर के निर्देश की बात कहने पर चार लोगों ने मिलकर उनको पीट दिया। बिजली काटने वाली पर्ची को फाड़ करके कर्मचारी को भगा दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें