फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट और पिटाई के आरोप में छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट और पिटाई के आरोप में छह पर केस
विज्ञापन

पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दुबरहा गांव के समीप बीते दिनों एक बाइक सवार को पीटकर नकदी और सामान लूटने के आरोप में बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दो नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ लूट, बलवा, मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है।
आलम मठिया गांव के निवासी सोनू अपने नाना के साथ 23 अगस्त की शाम को पडरौना एजेंसी से बाइक खरीदकर नहर की पटरी से घर जा रहे थे। दुबरहा गांव के समीप नहर की पटरी पर तीन बाइक पर छह लोग चेहरा ढके हुए पहुंचे और तमंचा दिखाकर उनको रोक लिया। युवक के गले की चेन, पास में मौजूद 48 हजार रुपये और घड़ी लूट ली। उसके बाद लोहे के पंच से युवक के सिर, पेट, पीठ सहित अन्य जगहों पर वारकर घायल कर दिया। सोनू के नाना बार-बार हाथ जोड़कर छोड़ने के लिए कहते रहे, लेकिन उनमें किसी ने नहीं सुनी और नई बाइक लेकर जाने लगे।
विज्ञापन

तभी सामने से आ रही जीप को देखकर रास्ते में बाइक छोड़कर आरोपी भाग गए। घायल सोनू को उसके नाना लेकर पकड़ियार पुलिस चौकी पर पहुंचे, जहां कोई नहीं था। उसके बाद गांव में पहुंचे और एंबुलेंस से कोटवा सीएचसी ले गए। वहां इलाज के बाद डॉक्टर ने सोनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज कराने के बाद सोनू ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी। इसके बाद सोनू ने ट्वीटर पर ट्वीट करने के साथ ही रजिस्ट्री के माध्यम से पुलिस महानिदेशक, मुख्यमंत्री, डीएम और एसपी को शिकायती पत्र भेजा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने रविवार को आलम मठिया गांव निवासी आफताब व खानू छपरा निवासी आमिर सहित चार अन्य के विरुद्ध लूट, मारपीट, बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें