फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गर्भवती को पीटने वाले सभासद पति समेत छह पर केस

Thu, 27 Jul 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाॅलोअप
विज्ञापन


बिजली का केबल जोड़ने को लेकर शाम को हुई थी मारपीट
प्राणघातक हमला, बलवा और मारपीट का दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। सगे भाइयों और गर्भवती बहन की बेरहमी से पिटाई करने वाले सभासद पति समेत छह लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। कार्रवाई के बाद मनबढ़ आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। इसकी विवेचना सीओ कर रहे हैं।
कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी राहुल गोड़ मंगलवार की शाम बिजली का केबल जोड़ रहा था। इसका विरोध वार्ड के सभासद पति ने किया। दोनों के बीच बात बढ़ गई और मारपीट होने लगी। सभासद पति गोल के लोगों ने राहुल, इसके भाई और बीच-बचाव करने आई गर्भवती बहन की पिटाई कर दी। बहन के पेट में चोट लगने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के बाद सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में इस मामले में सभासद पति पिंटू उर्फ़ इबने रजा, जमाल, मंटू, पिंटू उर्फ़ इबने अली, मासूम, रफीक, अजहरुद्दीन और छह अज्ञात पर एससी, एसटी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी फरार हैं। इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें