फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चहारदीवारी तोड़ने पर कोटेदार समेत चार पर केस

Sun, 23 Jul 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी गांव में चल रहा था अमृत सरोवर का निर्माण कार्य
विज्ञापन

गांव के दो लोगों ने पैमाइश कराने की मांग को लेकर रोका था काम
प्रधान से कहासुनी के बाद तोड़ दिया गेट और चहारदीवारी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
पडरौना। पकड़ी गांव में अमृत सरोवर का निर्माण चल रहा है। रविवार को प्रधान से कहासुनी के बाद चहारदीवारी और गेट कुछ लोगों ने तोड़ दिया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
मोतीचक ब्लॉक के पकड़ी गांव में ग्रामसभा की ओर से तालाब का सुंदरीकरण अमृत सरोवर योजना के तहत कराया जा रहा है। गांव के कोटेदार वीरेंद्र सिंह और गणेश को आपत्ति थी। दोपहर में निर्माण कार्य इन लोगों ने रोक दिया। आरोप है कि प्रधान जबरन निजी भूमि पर चहारदीवारी चलवा रहे हैं। पैमाइश भी नहीं कराई गई है। निर्माण कार्य रोकने की सूचना पर प्रधान प्रवीण कुमार सिंह पहुंंचे और मना किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर प्रधान और गांव वालों से कहासुनी हुई। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने गांव के कोटेदार वीरेंद्र सिंह, गणेश, इनकी पत्नी और बेटी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने का केस दर्ज कर लिया। अहिरौली बाजार के इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें