फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छेड़खानी के आरोप में तीन पर केस दर्ज

Sat, 12 Aug 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीड़ित लड़की की मां की तहरीर पर हुई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि बीते चार अगस्त की रात करीब नौ बजे उनकी बेटी घर के पीछे बने शौचालय में जा रही थी। उसी दौरान गांव के ही एक तीन युवक उससे छेड़खानी करने लगे। बेटी के शोर मचाने पर जुटे लोग एक युवक को पकड़ लिया। थोड़ी देर बाद साथ युवक लाठी, डंडे से लैस होकर आए और उनके परिवार के लोगों के साथ मार-पीटकर कर आरोपी को लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में तरयासुजान एसओ आरके सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़िता की मां की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें