फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बहन से छींटाकशी, भाई की चाकू से आंख फोड़ने के प्रयास में 12 पर केस

Wed, 26 Jul 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाॅलोअप
विज्ञापन


-आरोपियों ने चाकू से युवती के बड़े भाई की आंख पर किया था वार
-मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा घायल युवक का इलाज
-महाकाल ग्रुप के सदस्य हैं मनबढ़ आरोपी, नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी
-12 लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया छेड़खानी समेत कई धाराओं में केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बहन से छींटाकशी के विरोध पर धारदार हथियार से भाइयों पर पड़ोसी गांव के युवकों ने हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बुधवार को एसपी ने पीड़ित परिवार से जानकारी ली।
सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को पड़ोसी गांव के कुछ युवकों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते 19 जुलाई की देर शाम को छींटाकशी की थी। युवती का भाई इसकी उलाहना लेकर गया तो गोलबंद होकर मनबढ़ों ने चाकू, फरसा और लाठी-ठंडे से हमला कर दिया। युवती के दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। एक का इलाज अभी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में युवती की मां की तहरीर पर सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी गांव निवासी सुनील चौहान, विकास चौहान, सतीश कुशवाहा, मिश्री चौहान, रफी, झेंगट, सुरेंद्र, सुनील, वीरेंद्र चौहान, त्रिलोकी कुशवाहा, विनोद और कपिलदेव पर छेड़खानी, प्राणघातक हमला करने, मारपीट और एससी-एसटी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित परिवार से एसपी ने घटना से जुड़ी जानकारी ली। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी केस वापसी के लिए धमकी दे रहे हैं। अधिकांश आरोपी महाकाल ग्रुप के सदस्य हैं।
सेवरही के थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि एक युवक के आंख पर गंभीर चोट है। केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ विवेचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें