संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 साल की एक किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी है। उन्हाेंने अपनी पुत्री से शारीरिक संबंध बनाते समय एक युवक के पकड़े जाने पर उसकी तरफ से पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने तहरीर में बताया है कि पड़ोस का एक युवक उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। बीते नौ जून की देर रात दोनों को संदिग्ध हाल में पकड़ा गया। इस बात की शिकायत जब युवक के परिजनों से की तो उसके माता-पिता व भाई ने गालियां दीं तथा पिटाई व जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। तमकुहीराज के एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।