फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar: नकली शराब की बिक्री का मामला, पूर्व मंत्री की मां सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार

Tue, 29 Nov 2022 05:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

एक सूचना के आधार पर रविवार को उप आबकारी आयुक्त ने पनियहवा स्थित देसी शराब की दुकान पर छापेमारी की थी। देर रात तक चली जांच पड़ताल के बाद आबकारी निरीक्षक अनिल सिंह ने हनुमानगंज थाने में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि जांच में शराब की दुकान में नकली क्यूआर कोड, शीशी ,बाल्टी में रखा अल्कोहल सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर के पनियहवा में सरकारी शराब की दुकान में नकली शराब बनाकर बेचने के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। आबकारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह की तहरीर पर हनुमानगंज पुलिस ने दुकान मालिक सावित्री जायसवाल सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूट रचना करने और मिलावट करने सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है जांच में बड़े रैकेट के पर्दाफाश होने की संभावना है। आरोपी महिला दुकानदार स्व. बद्री जायसवाल की पत्नी और पूर्व मंत्री पप्पू जायसवाल की मां हैं।

विज्ञापन

एक सूचना के आधार पर रविवार को उप आबकारी आयुक्त ने पनियहवा स्थित देसी शराब की दुकान पर छापेमारी की थी। देर रात तक चली जांच पड़ताल के बाद आबकारी निरीक्षक अनिल सिंह ने हनुमानगंज थाने में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि जांच में शराब की दुकान में नकली क्यूआर कोड, शीशी ,बाल्टी में रखा अल्कोहल सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई हैं। यहां पर दुकान की अनुज्ञापी(लाइसेंस होल्डर)सावित्री जायसवाल पत्नी स्व. बद्री जायसवाल निवासी दिलेजाकपुर, गोरखपुर की मिलीभगत से मिलावटी शराब बेची जा रही थी। इसके चलते शराब के सेवन करने वाले लोगों की मौत तक हो सकती है। मौके से पकड़े गए लोगों से पूछताछ में इसकी जानकारी हुई है।

 


तहरीर के आधार पर पुलिस ने सावित्री जायसवाल, लक्ष्मण श्रीवास्तव निवासी जनपद बलिया,जितेंद्र पाठक जनपद देवरिया,रामभजन व रमाकांत निवासी पनियहवा, गुड्डू व सुभाष  नाम- पता अज्ञात सहित कुल सात लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम, मिलावट करने,धोखाधड़ी, कूट रचना आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में गिरफ्तार बलिया जिले के लक्ष्मण श्रीवास्तव, रामभजन और रमाकांत निवासी पनियहवा को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

 

विज्ञापन

 नकली शराब का बड़ा रैकेट, नकली शराब से जा सकती है जान 
खड्डा क्षेत्र में सरकारी शराब की दुकान से नकली शराब बिकने की जांच ठीक से हो तो बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है। पुलिस और आबकारी विभाग की जांच में जो सामने आया है। उसके मुताबिक देवरिया, बहरज निवासी जितेंद्र पाठक नकली रैपर, क्यूआर कोड, ढक्कन और शीशी की आपूर्ति करता है। मुनीम तथा अन्य लोगों की मिलीभगत से नकली शराब बनाकर बेची जाती है। शराब की दुकान पर मामूली वेतन पाने वाले कर्मचारियों की संपति भी बढ़ी है। नकली, मिलावटी शराब की बिक्री से किसी दिन कोई बड़ी घटना हो सकती है।

 

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज राम सहाय चौहान ने बताया कि सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अन्य की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मिलावटी शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें