उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव के एक व्यक्ति पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। महिला ने तहरीर में कहा कि उसके पति 30 मार्च को रिश्तेदार के घर शादी में गए थे। घर पर वह अकेली थी। दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस का व्यक्ति घर में घुस गया और उनके साथ छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर पहुंचे गांव के लोगों को देख आरोपी भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद