फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोरी की मां की तहरीर पर युवक पर अपहरण का केस दर्ज

Mon, 12 Jun 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल के गला काटने के प्रयास का मामला
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में चल रहा है दोनों का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। लोगों की भीड़ के सामने प्रेमी युगल के गला काटने के प्रयास मामले में शनिवार की रात को पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हाटा कोतवाली के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी का अपने ही गांव के रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को दोनों लापता हो गए थे। शनिवार की सुबह दोनों फिर गांव में देखे गए। गांव के लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास कि इसी दौरान दोनों साथ लाए ब्लेड से अपना-अपना गला काटने लगे। लोगों ने पकड़ कर दोनों को हाटा सीएचसी पहुंचवाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर शाम के समय सीओ कुंदन सिंह सहित पुलिस टीम ने गांव में पहुंच कर मामले के बारे में लोगों से जानकारी ली। देर रात पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस अभिरक्षा में दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इलाज के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें