फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का केस

Sat, 10 Feb 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर 11.25 लाख की ठगी करने वाले जालसाज पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दूसरे दिन भी ठगी के शिकार युवक थाने और ट्रेवेल एंड टूर एजेंसी पर पहुंचे थे। पुलिस जालसाज की तलाश शुरू कर दी है। जिस मकान में वह एजेंसी खोली है, उस मकान मालिक से भी पूछताछ करने की तैयारी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

नगर के सेंट्रल बैंक के पास ट्रेवेल एंड टूर का ऑफिस खोलकर विदेश भेजने का काम जालसाज कर रहे थे। इनके झांसे में आए गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया के करीब 15 युवकों से केन्या भेजने के लिए 75-75 हजार रुपये ले लिया। तीन माह बाद दबाव बनाने पर केन्या का वीजा दिया और हवाई जहाज का टिकट दिया। मुंबई एयरपोर्ट पर जब युवक पहुंचे तो पता चला कि वीजा फर्जी है और हवाई जहाज का टिकट कैंसल हो गया है। इसके बाद युवकों ने जालसाज को फोन किया। लेकिन बात नहीं हो सकी और युवक वापस लौट आए। युवकों ने फोन कर जालसाज से रुपये मांगा तो वह धमकी देने लगा। इसके बाद युवक उसके ट्रेवल एंड टूर ऑफिस पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने युवकों को बताया कि कई दिनों से ऑफिस बंद है। जालसाज मोबाइल स्विच ऑफ कर गायब है। इसके बाद युवक कसया कोतवाली पहुंचे और पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस इस मामले में जालसाज रंजन कुमार सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को कसया थाने पर पहुंचे युवकों ने बताया कि 50 से अधिक बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने के नाम पर आरोपी ने लाखों रुपये की ठगी किया है। इसका नेटवर्क कुशीनगर के अलावा बिहार और गोरखपुर तक फैला है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि ट्रेवेल एवं टूर के संचालक रंजन कुमार सिंह पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी और इसके संपर्क में रहने वालों की तलाश की जा रही है।

फोटो संख्या:82- एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसडीएम स

फोटो संख्या:82- एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसडीएम स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें