फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पति सहित सात पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Mon, 27 Feb 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पटहेरवा (कुशीनगर) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति, ससुर, सास, जेठ सहित सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। ससुराल पक्ष पर दहेज में वाहन न देने पर प्रताड़ित करने तथा घर से निकाल देने का आरोप है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी बाजार की निवासी राफिया खातून ने तहरीर में बताया है कि उनकी शादी 22 फरवरी 2017 को हुई थी। शादी के दौरान नकद सहित अन्य सामान दिया गया था। महिला का आरोप है कि जब ससुराल गई तो पति सहित उसके ससुरालवालों ने दहेज में गाड़ी और सड़क के किनारे की दो कट्ठा जमीन की मांग करने लगे। महिला ने बताया कि एक बच्चा दिव्यांग है। आरोपी उसकी हत्या करने का प्रयास कर चुके हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शामीपट्टी निवासी व पीड़िता के पति क्यामुददीन, ससुर अहमद अली, सास मैरुन निशा, जेठ जुल्फेकार, जेठानी रेहाना खातून, रुकसार व कैफ सिद्दीकी पर मारपीट, धमकी, दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें