फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दहेज में कार नहीं दी तो विवाहिता को मार डाला

Sat, 01 Jul 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर हत्या समेत कई धाराओं में दर्ज किया केस, नहीं हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन

-नहीं आया पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विसरा सुरक्षित किया गया
-इंस्पेक्टर पर विवेचना में आरोपियों की मदद का आरोप, देवरिया की थी विवाहिता
संवाद न्यूूज एजेंसी
पडरौना। दहेज के लिए विवाहिता को ससुरालियों ने मार डाला। पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। एक भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ित ने पुलिस पर आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया है।
देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के धर्म चौरा गांव निवासी रघुवंश पांडेय ने अपनी बहन गीता देवी की शादी वर्ष 2014 में कुशीनगर के रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के बेलही गांव निवासी रवि प्रताप शुक्ला के साथ की थी। आरोप है कि दहेज में कार की मांग करते हुए अक्सर गीता को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। इसे लेकर कई बार रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचायत भी हो चुकी थी। बावजूद अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे थे। आरोप है कि 28 जून को बहन की हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में रघुवंश पांडेय की तहरीर पर पति रवि प्रताप शुक्ला, सास सुशीला देवी, जेठानी मंजू देवी, सरस्वती देवी, जेठ आनंद शुक्ल, भतीजा आलोक शुक्ला पर हत्या, दहेज हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि रविंद्रनगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की बजाय पीड़ित पक्ष को ही धमका रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। इसलिए आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। वर्ष 2016 से कोर्ट में गीता और उसके पति के बीच तलाक का मुकदमा चलता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें