फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आठ लोगों पर गैर इरादतन हत्या, छिनैती और मारपीट का केस

Tue, 18 Jun 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव खोट्ठा के टोला सोहनपुर निवासी मुकेश कुमार पटेल ने आठ लोगों पर गैर इरादतन हत्या, छिनैती व मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मुकेश ने बताया है कि पुरानी रंजिश के कारण दो जून को खेत में जाते समय रामसूरत, रूना, लीलावती देवी, गायत्री, अक्षय, व तारा समेत आठ लोगों ने रास्ते में रोककर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर वह मारपीट करने लगे। इसी दौरान जान से मारने की नीयत से रुना ने सिर पर लाठी से प्रहार किया। इससे मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर उनकी बहन सीमा बीच-बचाव करने लगी तो उसे भी मारपीट कर उसका मंगलसूत्र छीनकर रुना मौके से भाग गई। बेहोशी की हालत में उन्हें परिजन एंबुलेंस से ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, छिनैती और मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें