तरयासुजान। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने एक के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के अहिरौली दान निवासनी एक महिला ने तरयासुजान पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें अपशब्द बोलते हुए मारने लगा। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में तमकुहीराज सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। संवाद