फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच साल पहले मर चुकी महिला पर मारपीट का केस

Tue, 11 Jun 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। पांच साल पहले मर चुकी महिला पर मारपीट का केस दर्ज करने का मामला प्रकाश में आया है। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुरिया गांव की एक महिला ने जिस महिला को मारपीट के मामले में नामजद किया है, उसकी मौत करीब पांच वर्ष पहले हो चुकी है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुरिया गांव निवासी पूजा देवी ने सात मई को अहिरौली बाजार थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी गेंदा यादव के परिवार से नाली को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई। इस मामले में पूजा देवी ने गेंदा यादव और उनके परिवार के चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर में जिन लोगों को पूजा देवी ने नामजद किया है, उनमें गेंदा यादव की मां का भी नाम है। जबकि उनकी पांच वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। गेंदा यादव ने बताया कि उनकी मांं रामरती देवी की मौत करीब पांच वर्ष पहले हो गई है और पुलिस ने उन्हें भी आरोपी बना दिया है। इस संबंध में अहिरौली बाजार के एसओ मनोज वर्मा ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें