फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर मारपीट व धमकी का केस दर्ज

Sat, 11 May 2024 01:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बांकखास निवासी गमलावती देवी पत्नी प्रहलाद ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में वाद दाखिल कर बताया था कि 23 दिसंबर 2023 की शाम को गांव के ही धर्मेंद्र, विंध्याचल, दुर्गेश, रामनाथ और राजू ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया था। कोर्ट के आदेश पर तरयासुजान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में तरयासुजान एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें