फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन के खिलाफ मारपीट और अपहरण का केस

Fri, 18 Oct 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। तीन आरोपियों पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने और पूछने जाने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। किशोरी के पिता ने बताया है कि उसकी बेटी अपनी मां के साथ शौच के लिए गई थी। काफी समय बाद किशोरी नहीं लौटी तो मां ने घर आकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन खोजबीन में जुट गए। तभी पता चला कि गांव निवासी तीन लोगों की मदद से उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा दिया गया है। आरोपियों के घर पहुंच जब पूछताछ की गई तो वे लोग मारपीट करते हुए धमकी देने लगे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें