फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पत्रकार को लूटने वाले बदमाशों पर नहीं दर्ज हुआ केस

Fri, 28 Jul 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाॅलोअप
विज्ञापन

सीओ ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पीड़ित का लिया बयान
हनुमानगंज पुलिस की भूमिका संदिग्ध, नहीं पकड़े गए लुटेरे
संवाद न्यूज एजेंसी
खडडा। चाकू दिखाकर दिनदहाड़े पत्रकार को लूटने वाले बदमाशों पर 24 घंटे बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। वारदात स्थल का सीओ ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण कर पीड़ित से घटना की जानकारी ली।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एनएच 727 पर बेलवनिया बंधे पर बुधवार को दिन में करीब तीन बजे छह बदमाशों ने पत्रकार दिवाकर प्रसाद को चाकू दिखाकर बाइक और 2,800 रुपये लूट लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जांच में उलझी पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया। दोपहर में खड्डा सीओ संदीप वर्मा घटना स्थल पर पहुंचे। पत्रकार से घटना की जानकारी ली। लेकिन हनुमानगंज पुलिस केस दर्ज करने से कतरा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अजय पटेल ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। केस दर्ज कर लिया जाएगा।
उधर, पत्रकार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष महेंद्र पांडेय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पत्रकार हनुमानगंज थानेदार से मिले। केस दर्ज करने और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग किया। पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए महेंद्र पांडेय ने कहा कि 24 घंटे बाद भी केस दर्ज नहीं होना निंदनीय है। अगर पत्रकार को न्याय नहीं मिला,तो संगठन के माध्यम से उच्चाधिकारियों से मिला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें