फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के मामले में पिता-पुत्र सहित तीन पर मुकदमा

Sun, 21 May 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही बुजुर्ग गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही बुजुर्ग में पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पिता, पुत्र सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सुदामा शर्मा नाम के व्यक्ति की तहरीर पर की है। घटना 13 मई की बताई गई है।
इस गांव के निवासी सुदामा शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 13 मई की रात उनकी पत्नी प्रेमा देवी की तबीयत ज्यादा खराब थी। अपनी मां को देखने के लिए उनका दूसरे नंबर का बेटा रामआशीष शर्मा आया। उन्होंने उससे कहा कि तुम्हारी मां का अंतिम समय चल रहा है। कुछ पैसों की मदद करो। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस बात पर नाराज होकर उसने उन्हें तथा उनके बड़े बेटे रमेश शर्मा को गाली दी। विरोध करने पर रामआशीष शर्मा, सूरज व अर्जुन लाठी-डंडे लेकर आए तथा मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। उसके बाद जानमाल की धमकी देने लगे। गांव के लोगों ने बीचबचाव करके उनके परिवार के लोगों को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदामा की तहरीर पर पुलिस ने उनके पुत्र रामआशीष शर्मा सहित रामआशीष शर्मा के पुत्र सूरज व अर्जुन शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तुर्कपट्टी थाने के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पिता पुत्र सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें