जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना अंतर्गत एक गांव में बुधवार की रात दूसरे समुदाय का युवक एक किशोरी को भगा कर ले गया और सुबह उसे अपने मामा के घर छोड़ कर फरार हो गया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस युवक पर मुकदमा दर्ज कर उसे तलाश रही है। किशोरी की मां ने अपने तहरीर में लिखा है कि उसकी पुत्री देर शाम गांव के ही चौराहे पर घर का सामान लाने गई थी।काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो उसे ढूंढने चौराहे पर गई। वहां पर कुछ लोगों ने बताया कि गांव के ही एक युवक के साथ जाते हुए देखे थे। परिजन को सुबह किसी के माध्यम से सूचना मिली कि उसकी पुत्री युवक के मामा के घर है। जब परिजन पहुंचे तो वह किशोरी को छोड़ कर वहां से फरार हो गया। चौकी प्रभारी मधुरिया ब्रह्म कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।