जौरा बाजार। चौरा खास थाना अंतर्गत ग्राम सभा रहसूजनूबी पट्टी में हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बाद भी कुछ लोगों द्वारा रात में चोरी से निर्माण कार्य कराने पर सोमवार को एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंच कार्य को रोक निर्माणकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम सभा रहसूजनोबीपट्टी में भूमि पर हाईकोर्ट का स्थगन आदेश है। इसके बावजूद गांव के ही गांव के राजन राव ,पिंटू राव, प्रिंसराव पुत्र मुंशी राव द्वारा चोरी चुपके निर्माण कार्य किया जा रहा था।