फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अपहरण के आरोप में युवक पर केस

Thu, 19 Jun 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के रायपुर निवासी युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया। दबाव बढ़ता देख खड्डा कस्बे के पास युवती को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी बीस वर्षीय पुत्री को अमित यादव निवासी रायपुर 15 जून को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। इधर-उधर तलाश किया जा रहा था कि मंगलवार शाम को उक्त युवक लड़की को खड्डा कस्बा के एक महाविद्यालय के पास छोड़ दिया और फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ शादी के लिए मजबूर कर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें