तरयासुजान। क्षेत्र के भगवानपुर गांव में एक व्यक्ति को बुरी तरह मार-पीटकर घायल करने के मामले में तरयासुजान पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भगवानपुर निवासी राजमती देवी पत्नी बिहारी पाल ने तरयासुजान पुलिस को लिखित तहरीर सौंप बताया कि उसके पट्टीदार संतोष पाल और सुभावती देवी ने पुरानी जमीनी विवाद को लेकर उसे गाली-गलौज दे रहे थे। उसने मना किया तो उक्त लोग उसे लाठी डंडे से मार-पीटकर घायल कर दिया।