फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में मौत मामले में ट्रक चालक पर केस

Thu, 22 May 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के रजवटिया गांव के पास फोरलेन पर मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस को दिए तहरीर में सुनील प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की सुबह रजवटिया गांव के पास एनएच पर एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तुर्कपटी थाना क्षेत्र के सोन्दिया बुजुर्ग निवासी सूरज और भगवती प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए था। आसपास के लोग जब तक घायलों की मदद के लिए पहुंचे, तब तक गंभीर रूप से घायल सूरज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें