फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाद की कालाबाजारी के आरोप में सचिव समेत तीन पर केस

Wed, 23 Jul 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। यूरिया की कालाबाजारी करने वाले सचिव सहित दो किसानों पर विभाग की ओर से केस दर्ज कराया गया है। साथ ही दो वाहनों में लदे 21 बोरी यूरिया को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। वहीं मामले की जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी की अध्यक्षता में टीम बनाई गई है। किसानों ने बीती रात मोबाइल पर सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड खड्डा के सचिव पर रात के समय में यूरिया बेचने का आरोप लगाया। इसमें जांच की गई तो एक बोलेरो में नौ बोरी इफ्को यूरिया और एक टेम्पो में 12 बोरी इफ्को यूरिया लदा था। जिसे मौके पर रोका गया है। इसकी जांच की गई और खड्डा थाने में पहुंच कर उर्वरक को नियमानुसार सीज (जब्त) की गई। मौके पर तहसीलदार खड्डा महेश कुमार भी मौजूद रहे। उप कृषि निदेशक अतेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सचिव प्रहलाद मौर्य और खाद ले जाने वाले विकास कुमार यादव, हरभजन चौधरी के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। मामले की जांच जिला कृषि अधिकारी के देख रेख में टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें