पटहेरवा। क्षेत्र के अमवा श्रीदुबे गांव की एक महिला ने घर से घोठा पर जाने के दौरान भूमि विवाद को लेकर सात लोगों पर लाठी डंडे मारने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। क्षेत्र के अमवा श्री दुबे गांव की एक महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया था कि एक व्यक्ति से भूमि विवाद चलता है। 21 जुलाई को एक घर से दूसरे घर पर जा रही थी। आरोपी पुराने विवाद को लेकर सात लोगों के साथ मिलकर लाठी डंडे से मारने लगे। जिससे पीड़िता बेहोश हो गई। तहरीर पर पुलिस आरोपी सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।