पिपरा कनक। पटहेरवा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कोकिलपट्टी निवासी सात लोगों पर मारपीट, लूटपाट और घर में तोड़फोड़ करने का केस दर्ज किया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। गगलवा चैन पट्टी निवासी रोशन आरा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि घटना के दिन 20 जुलाई की सुबह उनके गांव अहमद रजा, अमीर आलम, नजमा, नजमा खातून, मकसूद आलम, रेहाना खातून व सलमान गोलबंद होकर आए और उनके आवासीय पट्टा की भूमि पर कब्जा करने की नियत से वहां रखा लोहे की पाइप, कुर्सी, चौकी आदि सामान तोड़ने लगे।
उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस केस दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।