पिपरा कनक। क्षेत्र के गांव करजहा में पांच जुलाई को एक महिला के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव करजहा निवासी शशि देवी पत्नी अनूप प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि घटना के दिन पुरानी रंजिश में मुंद्रिका, सुभावती, मनीषा व श्वेता लाठी-डंडा से उसे मारने पीटने लगे और अपशब्द बोलते हुए उसकी करटैन व दीवार तोड़ दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन महिलाओं सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया है।