अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुरा निवासी पूनम देवी ने अपने पट्टीदार के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पूनम देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को दिन में करीब ग्यारह बजे उसके पट्टीदार राजू यादव, बन्दना, रेनू व रिकी नाली विवाद को लेकर मारपीट कर चोटिल कर दिए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में केस दर्ज कर लिया है।