तरयासुजान। थाना क्षेत्र के जवहीं नरेंद्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बेटी के ससुराल वालों पर उसे मारने पीटने और घर निकालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। जवही नरेंद्र निवासी इकबाल यादव ने पुलिस को दिए तहरीर कहा कि उन्होंने 10 जून 2022 को अपनी बेटी की शादी छपरा अहिरौली थाना तरयासुजान निवासी निरज यादव से शादी की थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक दोनों का संबंध अच्छा रहा। लेकिन उसके बाद बेटी को ससुराल के लोग दहेज में तीन लाख रुपये और एक बाइक की मांग करने लगे। नहीं देने पर मारने पीटने के अलवा बीते छह सितंबर की रात घर से निकाल दिए। इस संबंध में तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।