उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव मछरिया बसन्त भारतीय नौगांवा निवासी एक महिला ने न्यायालय के आदेश पर अपने पटीदार के दो महिलाओं सहित चार व्यक्तियों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।घटना 3 फरवरी 2023 की की बताई गई है। पीड़िता मोजरी देवी पत्नी विदेशी गुप्ता ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के न्यायालय में प्रकीर्णवाद दाखिल कर कहा कि उसकी पटीदार उससे जमीनी विवाद से रंजिश रखते हैं। 3 फरवरी 2023 की शाम चार बजे उसकी बेटी प्रतिमा भैंस चराने के लिए घर के बगल में गयी थी। रंजिशवश रीता देवी, हर्षित उर्फ गणेश, अंस और सलोनी ने एक राय होकर लाठी डण्डे से लैस होकर उसकी बेटी प्रतिमा को मारने पीटने लगे। बेटी जान बचाकर घर में भागी। पुलिस को शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।