पटहेरवा। क्षेत्र के भड़सरवा गांव के अंकित तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 27 अगस्त की शाम चौराहे से घरेलू सामान लेकर अपने चचेरे भाई के साथ लौट रहा था। इसी दौरान पांच लोगों ने घेर लिया। इसके बाद लाठी, डंडा से हमला कर दिया। पुलिस तीन नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।