तमकुहीराज। कूटरचित दस्तावेजों के सहारे जमीन के फर्जीवाड़े के मामले में अपर मुख्य न्यायाधीश के आदेश के बाद तमकुहीराज पुलिस ने तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दोघरा निवासी एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दोघरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र वीरेंद्र पांडेय ने आरोप लगाया कि गांव में स्थित भूमि में पट्टीदारों के साथ सहखातेदार है। इसमे एक सह खातेदार बच्चा व उनके बेटे अखिलेश्वर से मतभेद रहता है। अखिलेश्वर ने साजिश के तहत नुकसान पहुंचाने की मंशा से गांव की एक महिला व उसके तीन बेटों लल्लन, मोहन व जयप्रकाश के साथ मिलीभगत कर तीन अलग-अलग नंबरों की भूमि को एक आराजी दिखा कर कूटरचित दस्तावेजों के सहारे तथ्यों को छुपा कर अपने हिस्से की जमीन बेच दिया,जबकि तीनों नंबर के जमीन का नक्शा भी अलग 0-अलग है। इसके बाद आरोपियों ने दो जुलाई 2024 को जमीन पर कब्जा के लिए पहुंचे और जबरदस्ती कब्जा करने लगे। पीड़ित ने अवैध तरीके से जमीन कब्जा से मना किया तो आरोपियों ने अभद्रता की।