पटहेरवा। पटहेरवा ग्रामसभा की एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। पटहेरवा ग्रामसभा के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी मई 2025 को बिट्टू यादव से हुई थी। कुछ दिन ठीक रहा लेकिन बाद में ससुराल पक्ष के लोग दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। नहीं देने पर प्रताड़ित करने लगे हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद