खड्डा। क्षेत्र के बोधीछपरा गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने एक बाइक सवार की ठोकर से घायल पति का इलाज के दौरान हुई मौत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव निवासी लालमति देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके पति 30 वर्षीय मुन्ना बीते तीन जुलाई की रात भोजन के बाद बच्चों के साथ सड़क पर टहल रहे थे। उसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।