फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पति सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Apr 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में दर्ज हुआ है मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के पटहेरिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के ससुरालियों पर दहेज में पांच लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करते हुए मारपीट कर घर से निकाल देने और जान माल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित मारपीट, धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
क्षेत्र के मीर बिहार ग्रामसभा के खुद्दी टोला निवासी मुस्ताक अली ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वह अपनी बेटी की शादी 19 जून वर्ष 2019 को पटहेरिया गांव निवासी अब्दुल रसीद के साथ किए थे। शादी के समय तीन लाख रुपये, कूलर, फ्रीज, वाशिंग मशीन, सोना-चांदी के गहने सहित अन्य सामान दिए थे। जब उनकी पुत्री ससुराल गई तो उसकी ससुराल वाले एक बाइक और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। इसी बात को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते और मारते पीटते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रसीद, वजीर, परवेज, अब्दुल रहीम, अंजुम आरा, नेहरा खातून, नजमा खातून के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धमकी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें