किशोरी को भगा ले जाने के मामले में दस के खिलाफ केस
रामकोला (कुशीनगर )। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर की है। किशोरी के पिता की तरफ से पुलिस को बताया गया है कि 21 जून की शाम करीब सात बजे गांव के दो युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गए। इस बारे में पता चलने पर आरोपियों के घर पूछने गए तो उनके साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। रामकोला थाने के एसओ दुर्गेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दस लोगों के खिलाफ अपहरण और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है।