कसया। नगरपालिका के मणिपुरम वार्ड निवासी देवी पत्नी केश्वर प्रसाद चौराखास थाना क्षेत्र के रहसू जुनाबी पट्टी गांव के अरविंद सिंह के घर काम करती थी। आरोप है कि वहां से वह दस हजार रुपये उधार ली थी। इसके एवज में 18 हजार रुपये दे चुकी थी। आरोपी और ब्याज मांग रहे थे। नहीं देने पर पिटाई की। पीड़ित महिला ने सीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। महिला की तहरीर पर अरविंद समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक चंद्र भूषण प्रजापति ने बताया है कि महिला की तहरीर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।