गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल विशुनपुरा निवासी श्रीकृष्ण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह 10 अक्तूबर को गांव में दुर्गा पूजप पंडाल देखकर वह वापस आ रहे थे। गांव के ही नंदकिशोर, मुन्ना व लालबिहारी रास्ते में पहले से बैठे थे और उन्हें देखते ही अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद