फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने वालों पर केस

Mon, 18 Mar 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/मंसाछापर। विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने के मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली में मायके वालों ने हंगामा किया। इसके बाद पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। लेकिन, आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं। दोपहर तक पीड़ित परिवार की महिलाएं कोतवाली में जमी रहीं। पुलिस ने चिता की राख का सैंपल लिया है।
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के गणेश पटेल की 21 वर्षीय बेटी अंजली की शादी वर्ष 2020 में पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बेतिया गांव के ठोरी टोला निवासी विजय पटेल के साथ हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि शनिवार को दहेज के लिए ससुराल वालों ने अंजली की हत्या कर उसका शव जला दिया। जानकारी होने पर शनिवार को मायके वाले पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग नहीं मिले और घर में ताला बंद था। मायके वालों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। मामला बढ़ता देख पुलिस ने विवाहिता की मां मिंटी देवी की तहरीर पर पति विजय पटेल, ससुर रामधन, सास गुड्डी देवी, देवर धनंजय समेत छह लोगों पर दहेज हत्या और साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया है।
रविवार को कोतवाली में पहुंचे विवाहिता के मायके वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए हंगामा करने लगे। सक्रिय हुई पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। पुलिस गांव के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रह है। हिरासत में लिए गए युवक ने पुलिस को बताया कि विवाहिता का शव बिहार के सुगौली नदी के पास जलाया गया। पुलिस युवक को लेकर पहुंची और चिता की राख का अवशेष डीएनए जांच के लिए लिया। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि चिता की राख का सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। इससे महिला की पहचान हो जाएगी। पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश पुलिस टीम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें