फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भेड़िया समझकर सियार की जान लेने वालों पर केस

Wed, 11 Sep 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। भेड़िया समझकर सियार को मौत के घाट उतार दिया गया। पोस्टमार्टम में चोट लगने से सियार की मौत की पुष्टि हुई है। वन विभाग ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। फारेस्ट गार्ड ने जटहां पुलिस को तहरीर देकर सियार की जान लेने वालों पर केस दर्ज करने की मांग की है। उधर, सियार के काटने से जख्मी लोगों का इलाज निजी क्लीनिक में हो रहा है।
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार में सोमवार देर रात सियार ने सात लोगों को जख्मी कर दिया। इसकी खबर आसपास के गांवों में जंगल में आग की तरह फैल गई। गांव वाले लाठी-डंडा लेकर घरों से निकल पड़े और भेड़िया होने के शक में भाग रहे सियार को घेरकर मार डाला। भेड़िया आने के भय से करीब पांच गांवों के लोगों ने रतजगा किया।
इसकी जानकारी लोगों ने वन विभाग को रात में ही दे दी। इसकी खबर मिलते ही वन विभाग के जिम्मेदार भी परेशान हो गए। देर रात को रेंजर सत्येंद्र सिंह, वरिष्ठ वन दरोगा रामध्यान पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच किए तो जिसको गांव वाले भेड़िया समझकर मारे थे वह सियार निकला। वन विभाग की टीम ने सियार को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की सुबह सियार का पोस्टमार्टम हुआ। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर इसकी जांच वन दरोगा रामध्यान पांडेय ने शुरू कर दिया है। वन विभाग की कार्रवाई से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

-
अफवाह से दहशत में आ गए लोग
भैरोगंज बाजार में सियार ने सात लोगों को काटकर जख्मी कर दिया तो लोगों में यह अफवाह फैल गई की भेड़िया आ गया है और लोगों पर हमला कर रहा है। इसके बाद अलग-अलग गांव के लोग टार्च और लाठी-डंडा लेकर घरों से निकल गए। भेड़िया के भय से लोगों ने रतजगा किया। हालांकि, वन विभाग की टीम मंगलवार को भ्रमण कर इसे अफवाह बताया।

लोगों की सूचना पर मौके पर कांबिंग की गई और जानवर को रेंज ऑफिस लाया गया। पोस्टमार्टम में सियार होने और चोट लगने से उसकी मौत की पुष्टि हुई है। अज्ञात लोगो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को भी तहरीर दी गई है। सोशल मीडिया पर वॉयरल वीडियो से सियार की जान लेने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। -सत्येंद्र सिंह, रेंजर वन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें