समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी 22 वर्षीय बेटी 19 जून की शाम बाजार से घर आ रही थी। चौराखास थाना क्षेत्र के बेइली गांव निवासी छोटू गोड़ ने उसकी बेटी को रास्ते में रोकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ पटहेरवा राकेश रोशन सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद