फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पत्थरबाजी में दस लोगों पर केस, गांव में तनाव

Thu, 24 Oct 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। साहबगंज टोला में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के आमने-सामने आ जाने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों पर केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल मुन्ना रौनियार का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। गांव में पुलिस और पीएसी कैंप कर रही है। गांव के अधिकतर युवक घर छोड़कर फरार हैं। गांव की सड़कें सूनी पड़ी हैं। घरों से लोग कम निकल रहे हैं। गांव में आने-जाने वालों पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा गांव के साहबगंज टोला निवासी मुन्ना रौनियार और अलहम के बीच बच्चों के विवाद में मंगलवार देर शाम दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से लाठी-ठंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट होने पर मुन्ना रौनियार, पिंकी और राधेश्याम चौबे को कप्तानगंज सीएचसी के डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां से मुन्ना रौनियार को डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें