फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह और उनके चालक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह और उनके चालक पर मुकदमा
विज्ञापन

- मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में दर्ज हुआ है मुकदमा
हाटा। हाईवे पर कार्य करने वाले मजदूर की तहरीर पर हाटा कोतवाली पुलिस ने पूर्व मंत्री व सपा नेता राधेश्याम सिंह एवं उनके चालक के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है। मजदूर ने इस मामले में बृहस्पतिवार की रात में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

कानपुर के रहने वाले राजू अग्निहोत्री एनएचआई में फोरलेन हाईवे पर संकेतक पट्टी लगाने का कार्य करते हैं। राजू अग्निहोत्री का आरोप था कि बृहस्पतिवार शाम को वह टीम के साथ अपना कार्य कर रहे थे। कार्य करते हुए पगरा गांव के सामने स्थित पूर्व मंत्री के आवास के पास पहुंचे थे। उसी समय अपने आवास के सामने मौजूद पूर्व मंत्री ने अपने आवास में पेंट करने के लिए कहा। इस पर उन्होंने बगैर अपने उच्चाधिकारियों का निर्देश मिले निजी परिसर में पेंट करने से मना कर दिया। इस पर पूर्व मंत्री नाराज हो गए और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें पीट दिया। उन्होंने हाटा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है। हाटा के कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह पर मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें