गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलक पट्टी निवासी सुखली देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका पुत्र अपनी पत्नी को डांट रहा था। यह देख गांव के ही सिकंदर, मुकेश, लालमन, अनिता व रीता लाठी-डंडा, धारदार हथियार लेकर पहुंच गए और मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर आये लोगों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इस संबंध में एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद